ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 25 अप्रैल

छोटे पर्दे पर उतरा रंगः 25 अप्रैल 1982 को भारतीय घरों में खास देखभाल के साथ रखे जाने वाला टेलीविजन और भी आकर्षक हो गया। इसी दिन दूरदर्शन श्वेत श्याम से रंगीन हो गया। इसके साथ छोटे पर्दे की तस्वीरें और भी जीवंत हो उठीं। इसकी शुरुआत चेन्नै (मद्रास) से हुई। इसका क्रेज ऐसा सिर चढ़ा कि यह भारतीय परिवारों का स्टेटस सिंबल बन गया। नवंबर 1982 को भारत ने एशियाई खेलों की मेजबानी की और इन खेलों का रंगीन प्रसारण किया गया। यह एक नये युग की शुरुआत थी, जिसे दूरदर्शन युग कहा जाता है।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1809- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।
 
1867- जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार को अनुमति।
 
1905- दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
 
1954- बेल लैब्स ने न्यूयॉर्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
 
1953- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की बुनियादी पहेली का जवाब तलाश लिया कि जीव अपना वंश किस प्रकार से बढ़ाते हैं। इस खोज के लिए दोनों वैज्ञानिकों को 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
1968- बीसवीं सदी के 'तानसेन' बड़े गुलाम अली साहब का निधन।
 
1975- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
 
2015- नेपाल में भीषण भूकंप से भारी तबाही। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान।
 

Posted On:Saturday, April 24, 2021


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.