ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 28 अप्रैल

क्रूर तानाशाह का खौफनाक अंतः ऐसा तानाशाह, जनता जिसे अपना मसीहा मानती थी। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब जनता ने उसकी लाश को चौराहे पर टांगकर जूते बरसाए और हिकारत से थूका। तारीख थी 28 अप्रैल 1945 और तानाशाह का नाम था- बेनिटो मुसोलिनी। क्रूरता के मामले में अपने समकालीन हिटलर से भी कई बार क्रूर। यहां तक कि वह हिटलर को एक उदार नेता मानता था। दोनों के अंत में सिर्फ दो दिनों का अंतर। मुसोलिनी अपनी प्रेमिका के साथ भीड़ का शिकार हुआ तो 48 घंटे बाद 30 अप्रैल को हिटलर ने अपनी प्रेमिका के साथ एक बंकर में आत्महत्या कर ली। 
 
नेशनल फासिस्ट पार्टी के नेता मुसोलिनी ने 1922 से 1943 तक लगातार 21 वर्षों तक इटली पर शासन किया। इटली के इतिहास का सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री। दूसरे विश्वयुद्ध में मुसोलिनी को जर्मन तानाशाह का साथ देना महंगा पड़ गया। इस फैसले के खिलाफ इटली में काफी असंतोष पैदा हुआ और इटली के राजा ने उसकी सरकार बर्खास्त कर दी। 1945 में जब यह साफ हो गया कि जर्मनी दूसरा विश्वयुद्ध हारने वाला है तब मुसोलिनी स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश में अपनी प्रेमिका और दूसरे विश्वस्त सहयोगियों के साथ पकड़ा गया। इसके दूसरे दिन 28 अप्रैल को मुसोलिनी, उसकी प्रेमिका क्लेरेटा पेतासी और पंद्रह सहयोगियों को गोली मार दी गयी। उन सबकी लाशों को वैन में भरकर मिलान शहर लाया गया और एक मैदान में सार्वजनिक तौर पर उनपर जूते बरसाए गए। लोगों ने लाशों पर थूका। लाशों को उल्टा लटकाकर उनपर पत्थर बरसाए। लाशों की तौहीन के बाद उन्हें गुमनाम स्थान पर दफनाया गया। क्रूर तानाशाह का खौफनाक अंत।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1740- मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।
 
1910- इंग्लैंड में पायलट क्लोड ग्राहम वाइट ने पहली बार रात में विमान को उड़ाया।
 
1935- रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो रेल की शुरुआत।
 
1937- इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म। सद्दाम हुसैन का जीवन अप्रत्याशित उत्थान और पतन की दास्तां है।
 
1964- जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
 
1986- सोवियत संघ ने हादसे के दो दिनों बाद स्वीकारा किया यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।
 
1995- दक्षिण कोरिया की मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की मौत। 
 
2007- श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार क्रिकेट का विश्व चैम्पियन बना। 
 
2008- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ नया इतिहास रचा।
 

Posted On:Tuesday, April 27, 2021


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.