ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 08 मई

ठुमरी की महारानीः 08 मई 1929 को बनारस घराने की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ। वे शास्त्रीय व उप शास्त्रीय संगीत का गायन करती थीं। ठुमरी गायन को परिष्कृत कर इसे लोकप्रिय बनाने में उनका उल्लेखनीय योगदान है। ठुमरी की महारानी के रूप में प्रतिष्ठित गिरिजा देवी को कजरी, चैती, होली, ख्याल, लोकसंगीत और टप्पा महारत हासिल थी। उन्हें  1989 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण सम्मान मिला। 91 वर्ष की आयु में 24 अक्टूबर 2017 में उनका निधन हो गया।
 
1886ः अमेरिकी फार्मासिस्ट जॉन एस पैंबरटन ने कोकाकोला नामक पेय विकसित किया। उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।
 
1959ः प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी जैसे बयान देने से बाज आने को कहा। 
 
1970ः ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक माह बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम 'लैट इट बी' जारी किया।
 
2000ः भारतीय मूल के लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति बनाए गए।
 
2004ः श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
 
2009ः पाकिस्तानी सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अभियान तेज किया।
 
2010ः छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर-भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी विस्फोट से उड़ाया। 8 जवान शहीद हो गए।

Posted On:Friday, May 7, 2021


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.