ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

इतिहास में आज का दिन- 11 अप्रैल

 
11 अप्रैल भी दूसरी महत्वपूर्ण तिथियों की तरह कुछ विशेष घटनाओं के लिए याद किया जाता है। भारतीय संदर्भ में देखें तो समाज सुझारक ज्योतिबा फुले  और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा का यह जन्मदिन भी है।
 
महात्मा ज्योतिबा फुले- उन्नीसवीं शताब्दी में देश के अन्य हिस्सों की तरह महाराष्ट्र में भी कई तरह की सामाजिक विषमताएं मौजूद थीं। ऐसे दौर में 11 अप्रैल, 1827 को पुणे में एक बालक जन्म हुआ, जिसे बाद में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से पहचाना गया। इस क्रांतिकारी विचारक, समाजसेवी, दार्शनिक और लेखक ने जाति-भेद के खिलाफ और स्त्रियों की शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किए। इस काम को आंदोलन की तरह चलाने वाले महात्मा फुले ने महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा तथा अछूतोद्धार का ही काम आरंभ किया था। पुणे में लड़कियों के लिए देश का पहला विद्यालय ज्योतिबा फुले ने ही खोला। अछूतोद्धार के लिए उनका स्थापित सत्यशोधक समाज मील की पत्थर की तरह है।
 
कस्तूरबा गांधी- बापू और उनकी पत्नी कस्तूरबा को आदर्श पति-पत्नी अथवा पति की अंध भक्त पत्नी के रूप में देखने पर गलतियां हो सकती हैं। प्रमाण है कि कस्तूरबा ने गांधी की बतायी हर बात को पहले जांचा-परखा, तब अपनाया। एक बार गांधीजी ने कस्तूरबा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था- “अगर बा का साथ न होता तो मैं इतना ऊंचा उठ ही नहीं सकता था। ....मेरी पत्नी मेरे अंतर को जिस प्रकार हिलाती थी उस प्रकार दुनिया की कोई स्त्री नहीं हिला सकती. वह मेरा अनमोल रत्न थी।” ऐसी कस्तूरबा का जन्म 11 अप्रैल, 1869 को ही हुआ था।  
इस तिथि की अन्य महत्वपूर्ण बातें-  
 
1887%3A भारतीय कलाकार जामिनी रॉय का जन्म।
1919%3A अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
1921%3A रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण।
1930%3A ऋषिकेश में 124 मीटर का झूलने वाला लक्ष्मण झूला शुरू हुआ।
1937%3A भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।
1951%3A थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हटंगड़ी का जन्म।
1964%3A भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दो हिस्सों में बंटवारा। दूसरा संगठन सीपीआई (एम) बना।
1970%3A अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
1977 - साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन।
1983%3A बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर पुरस्कार।  
1999%3A अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण उड़ान।
2009 – साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का निधन।
2010%3A पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2011%3A भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

Posted On:Saturday, April 10, 2021


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.