ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 17 अप्रैल

17 अप्रैल की तारीख इंडोनेशिया के लिए डरावनी याद के रूप में दर्ज है तो सीरिया के लिए यह आजादी लेकर आया। इसी दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन का निधन हुआ तो श्रीलंका में महान स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन का जन्म हुआ। बहुरंगी घटनाओं से भरी यह तारीख इतिहास के पन्नों में इसी रूप में दर्ज है।
 
ज्वालामुखी विस्फोटः इंडोनेशिया के लोगों के लिए 17 अप्रैल एक भयावह याद है। 1815 में इसी दिन वहां के तमबोरा ज्वालामुखी में भयंकर धमाके के साथ विस्फोट हुआ था। देश के सुमबवा द्वीप स्थित यह ज्वालामुखी सैकड़ों वर्षों से शांत पड़ा था लेकिन पांच अप्रैल को अचानक इसमें कम्पन हुआ और 17 अप्रैल को भयानक विस्फोट। कहते हैं कि इस घटना में तकरीबन एक लाख लोगों की मौत हो गयी। 
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1799- श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू। 04 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत।
 
1941- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान युगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
 
1946- सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
 
1971- मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर युनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
 
1972- श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का जन्म।
 
1975- भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन का निधन।
 
1977- स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
 
1982- कनाडा ने संविधान को अपनाया।
 
1982- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
 
1986- नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति खत्म, शांति बहाली की घोषणा।
 
 

Posted On:Friday, April 16, 2021


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.