ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

आपका बच्चा अगर है खांसी से परेशान; अपनाएं कुछ घरेलू नुस्खे जो देंगे उन्हें राहत

आपका बच्चा अगर है खांसी से परेशानअपनाएं कुछ घरेलू नुस्खे जो देंगे उन्हें  राहत 

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २९,  जुलाई, २०२१ 

छोटे  बच्चों की इम्यूनिटी बहुत ही कमजोर होती है। इसी वजह से बच्चे जल्दी ही बीमारियों की चपेट में आ सकते है। मौसम बदलते ही खांसी की समस्या अधिक होती है। रात को खांसी बहुत ही परेशान करती है, इस वजह से रात को बच्चे सही से सो नहीं पाते हैं। नींद पूरी ना होने की वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। ऐसे बच्चों की खांसी से आराम दिलाने के लिए आप घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते है।

बच्चों में खांसी के कारण -

१. वायरल इंफेक्शन -  बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। बच्चे इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आ सकते है। सर्दी और फ्लू की चपेट में आने से गले में खराश और खांसी होती है।

२. एलर्जी - बच्चो को किसी चीज से एलर्जी के कारण भी खांसी हो सकती है। बच्चों को धूल मिट्टी से एलर्जी होती है।

खांसी से निजात  पाने के कुछ उपाय - 

१. हल्दी और शहद - हल्दी और शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल के गुण पाए जाते है। एक चम्मच शहद में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। शहद और हल्दी का सेवन करने से सूखी खांसी से आराम मिलेगा। इस मिश्रण को एक साल से बड़े बच्चे को खिलाएं।

२. गर्म सूप -  बच्चो को सर्दी, खांसी से दूर  रखने के लिए सब्जियों का सूप पिलाएं। सूप से गले के दर्द से आराम मिलता है। सब्जियों के सूप से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ेगी।

३. हल्दी युक्त दूध -  हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है हल्दी का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी होने के साथ साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। आप बच्चे को सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पिला सकते है। इससे बच्चो की खांसी, जुकाम की बीमारी ठीक हो जाती है।

Posted On:Wednesday, August 4, 2021


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.