ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

आधार कार्ड अभी तक अपडेट नहीं हुआ? देर न करें, जल्दी से जानें फ्री में अपडेट कैसे करें

Photo Source :

Posted On:Monday, July 8, 2024

देश का नागरिक होने के नाते आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इसका उपयोग पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। आधार के बिना कई काम नहीं हो सकते. निजी से लेकर सरकारी कामकाज हो या किसी योजना का लाभ लेना हो, स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेना हो या बैंक आदि से जुड़ा कोई भी काम निपटाना हो, आधार एक जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में अगर आधार में सही जानकारी अपडेट नहीं है तो आपके काम में रुकावट आ सकती है।

जी हां, आधार कार्ड को अपडेट कराना बेहद जरूरी है। पिछले कुछ सालों से सरकार लगातार हर 10 साल में आधार अपडेट करने के लिए कह रही है। यहां तक ​​कि आधार अपडेट के लिए भी मुफ्त सुविधा दी जा रही है.

आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि आदि जानकारी 14 सितंबर 2024 तक मुफ्त में अपडेट की जा सकती है। हालांकि, आधार से फोटो अपडेट कराने के लिए आपको शुल्क देना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आप कैसे फ्री में आधार अपडेट कर सकते हैं।

आधार को फ्री में कैसे अपडेट करें?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) मुफ्त में आधार अपडेट करने की सुविधा दे रहा है। इसके लिए आधार यूजर को UIDAI की वेबसाइट या MyAadhaar ऐप पर जाना होगा। आप घर बैठे या कहीं भी ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाकर आधार को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। आधार केंद्र से अपडेट कराने के लिए शुल्क देना होगा.


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.