ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी, जानें कहां सस्ता और कहां महंगा

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 5, 2024

भारतीय तेल कंपनियों द्वारा आज 5 सितंबर 2024 को देश के प्रमुख शहरों में ईंधन दरें अपडेट की गई हैं। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि कुछ शहरों में पेट्रोल सस्ता और कुछ जगहों पर महंगा हो गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 72.99 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड ऑयल 69.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. यह पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी कम है.


उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल सस्ता
वहीं, 5 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 पैसे की कटौती की गई है. ज्यादातर शहरों में पेट्रोल की कीमत 94 रुपये प्रति लीटर हो गई है. पिछले सोमवार से राज्य में तेल की कीमतों में लगातार कटौती देखी जा रही है. जबकि देश के अन्य हिस्सों में ईंधन की कीमतें अभी भी स्थिर हैं। मार्च 2024 के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मिजोरम में बढ़ी कीमतें
वहीं, मिजोरम सरकार ने इस महीने की शुरुआत से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बढ़ोतरी से प्राप्त राशि का उपयोग राज्य में बुनियादी ढांचे और सड़कों के रखरखाव के लिए किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि राज्य सरकार के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन नहीं हो सकते हैं और इसलिए अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए उसे यह कदम उठाना पड़ा है. नई कीमतें 1 सितंबर से राज्य में लागू हो गई हैं.

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.
बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.84 रुपये प्रति लीटर है.
महानगरों में डीजल की कीमत
दिल्ली में प्रति लीटर डीजल की कीमत 87.62 रुपये है.
मुंबई में प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.15 रुपये है.
कोलकाता में प्रति लीटर डीजल की कीमत 91.76 रुपये है.
चेन्नई में प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.34 रुपये है.
बेंगलुरु में डीजल की कीमत प्रति लीटर 88.95 रुपये है.
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी
उत्तर प्रदेश के कई शहरों, खासकर लखनऊ और कानपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखी गई है।

शहरवार कीमत
लखनऊ: पेट्रोल- 94.50 रुपये/लीटर, डीजल- 88.86 रुपये/लीटर
कानपुर: पेट्रोल- 94.50 रुपये/लीटर, डीजल- 88.86 रुपये/लीटर
प्रयागराज: पेट्रोल- 94.46 रुपये/लीटर, डीजल- 88.74 रुपये/लीटर
मथुरा: पेट्रोल- 94.08 रुपये/लीटर, डीजल- 87.25 रुपये/लीटर
वाराणसी: पेट्रोल- 95.05 रुपये/लीटर, डीजल- 88.24 रुपये/लीटर
अयोध्या: पेट्रोल- 94.28 रुपये/लीटर, डीजल- 87.45 रुपये/लीटर


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.