ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

336, 365 और 395 दिनों के रिचार्ज प्लान में से कौन सा अधिक किफायती है?

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 27, 2024

जुलाई में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में बदलाव किया था जिसके बाद बीएसएनएल ने भी नए प्लान की लिस्ट जारी कर दी है। बजट पेश होने के बाद भी ऐसी संभावना है कि रिचार्ज प्लान महंगे हो सकते हैं. अगर आपको भी लगता है कि आने वाले दिनों में रिचार्ज प्लान और महंगे हो सकते हैं तो आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चुन सकते हैं।

लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान
एयरटेल, जियो और VI के अलावा बीएसएनएल भी लंबी वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करता है। कंपनी करीब 1 साल के लिए 336, 365 और 395 दिन वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। आइए जानते हैं कि इन तीनों में से कौन सा प्लान आपके लिए सबसे किफायती रिचार्ज रहेगा?

ये हैं बीएसएनएल के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान!
336 दिन का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल 1499 रुपये की कीमत वाला 336 दिन का प्लान पेश करता है। इसके साथ आपको कुल 24GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। लंबी वैलिडिटी वाला प्लान सिम एक्टिव और कॉलिंग के लिहाज से बेस्ट हो सकता है।

365 दिन का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल का एक प्लान 365 दिनों के साथ आता है जिसे रिचार्ज करने पर आपको पूरे एक साल की छूट मिलेगी। इस प्लान की कीमत मात्र 1999 रुपये है। इसके साथ आपको 30 दिनों के लिए कुल 600GB डेटा, कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स मिलेंगे।

395 दिन का रिचार्ज प्लान
यह प्लान 13 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और प्रतिदिन 2GB डेटा का लाभ मिलता है। यह आपके लिए किफायती प्लान हो सकता है जिसकी कीमत महज 2399 रुपये है। मात्र 39 रुपये में आपको 395 दिनों की कॉलिंग, डेटा और मैसेज की सुविधा मिल रही है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.