ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर गूंजी दो नन्ही किलकारियां जुड़वां बेटियों के बने माता पिता

Photo Source :

Posted On:Monday, August 24, 2026

‘तुम बिन 2’ फेम अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर खुशियों ने डबल दस्तक दी है। कपल जुड़वां बेटियों के माता-पिता बन गए हैं।दोनों ने सोशल मीडिया पर यह प्यारी खबर फैंस के साथ साझा की और अपनी नन्ही परियों के नाम भी बताए। आदित्य और अनुष्का की बेटियों काजन्म 23 अगस्त 2026 को हुआ है।

आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत एनिमेटेड कार्ड के साथ यह गुड न्यूज शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों के नाम वीरा रंजन सीलऔर माही रंजन सील हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए अभिनेता ने लिखा कि उनके परिवार में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है और उनकी दोनोंबेटियां उनके जीवन को रोशन करने के लिए आई हैं। उन्होंने अपनी खुशी को ‘वीरा माही’ और ‘टीम गर्ल’ के साथ सेलिब्रेट किया।

इस खूबसूरत खबर के बाद सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। अनुष्का ने मई 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी कीखबर फैंस के साथ साझा की थी। शादी के करीब पांच साल बाद अब दोनों की जिंदगी में दो नन्हे मेहमानों की एंट्री हुई है और परिवार के लिए यहपल किसी बड़े जश्न से कम नहीं है।

आदित्य और अनुष्का की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात 26 जून 2017 को एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसकाआयोजन अनुष्का ने किया था। पहली मुलाकात के बाद दोस्ती प्यार में बदली और कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने नवंबर 2021 में मुंबई में शादीकर ली। अब वीरा और माही के आने के साथ उनकी प्रेम कहानी में एक बेहद खूबसूरत नया अध्याय जुड़ गया है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.