ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ से छिड़ेगी हंसी की बरसात!

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 13, 2025

दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा एक बार फिर अपने खास अंदाज़ में दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘दुर्लभप्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। पोस्टर में संजय अपने को-स्टार महिमा चौधरी के साथनज़र आ रहे हैं, और दोनों की प्यारी-सी केमिस्ट्री फैंस के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही है। इस अनोखे रोमांटिक कॉमेडी पोस्टर में दोनों की जोड़ीबिल्कुल ताज़गीभरी लग रही है।

पोस्टर में संजय और महिमा पीठ से पीठ मिलाकर बैठे हैं, दोनों अपनी-अपनी किताबों में खोए हुए। उनकी इस शांत-सी तस्वीर के साथ एक मज़ेदारकैप्शन ने सबका ध्यान खींच लिया: “हो ले जाएँगे ले जाएँगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे। अरे रह जाएँगे रह जाएँगे, पैसेवाले देखते रह जाएँगे।” इस लाइन ने फैंस को हंसी से लोटपोट कर दिया। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर आते ही वायरल हो गया और फैंस ने कहा — “संजय मिश्रा का ह्यूमरकभी फेल नहीं होता!”

सिद्धांत राज के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक मज़ेदार और दिल को छू लेने वाली कहानी पेश करती है। इसमें एक बेटे की कहानी दिखाई गई है, जोअपनी प्रेमिका के परिवार को खुश करने के लिए अपने पिता की दूसरी शादी करवाने निकल पड़ता है! इसके बाद शुरू होती है एक जज़्बाती और हास्यसे भरी यात्रा, जिसमें हर मोड़ पर कुछ नया और अप्रत्याशित होता है।

फिल्म में संजय मिश्रा, महिमा चौधरी और व्योम यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि पटकथा आदेश के. अर्जुन और प्रशांत सिंह ने लिखी है।हल्के-फुल्के संवादों, दिलचस्प कहानी और शानदार अभिनय के साथ ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ हंसी, प्यार और रिश्तों की एक अनोखी दावत पेशकरने वाली है — एक ऐसी शादी जिसे देखने के बाद आप बारात में शामिल होने से खुद को रोक नहीं पाएंगे!


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.