ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

ओमंग कुमार की अगली रोमांटिक-एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे, सादिया खतीब, ईप्सिता और करणवीर मेहरा

Photo Source :

Posted On:Monday, May 26, 2025

मैरी कॉम और सरबजीत जैसी इमोशनल बायोपिक बनाने वाले डायरेक्टर ओमंग कुमार अब एक नए अंदाज़ में वापसी कर रहे हैं। इस बार वो लेकर आरहे हैं एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा, जिसमें होगा प्यार, एक्शन और इमोशन का ज़बरदस्त तड़का।

इस फिल्म में लीड रोल में हैं: हर्षवर्धन राणे – अपने इंटेंस लुक और एक्टिंग के लिए मशहूर, सादिया खतीब – अपनी खूबसूरती और सादगी से दर्शकोंका दिल जीत चुकी हैं, करणवीर मेहरा – जो फिल्म में अलग ही चार्म और गहराई लाने वाले हैं।, इनके साथ फिल्म में इप्सिता भी नजर आएंगी, जो फ्रेश एनर्जी लेकर आ रहीहैं।

फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसके पीछे की प्रोडक्शन टीम को देखकर साफ है कि यह फिल्म बड़े पैमाने परबनाई जा रही है। यह एक ज़ी स्टूडियोज की पेशकश है और इसे ब्लू लोटस पिक्टुरेस,स्टार्क एंटरटेनमेंट और इनोवेशन इंडिया मिलकर प्रोड्यूस कर रहेहैं।

फिल्म के निर्माता हैं - ओमंग कुमार, उमेश के.आर. बंसल, प्रगति देशमुख, हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह, अभिषेक अंकुर, और कैप्टनराहुल बाली। इसके साथ ही राहत शाह काज़मी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

हालांकि अभी फिल्म की कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक्शन और रोमांस का अनोखा मेल होगी — जिसमें होंगे दमदार सीन, दिल छू लेने वाले पल और एक दिलचस्प कहानी।

ओमंग कुमार के लिए ये एक नया जॉनर है, लेकिन जिस तरह से उनकी पिछली फिल्मों में दिल से कहानी कही गई है, उससे उम्मीद की जा सकती हैकि ये फिल्म भी कुछ खास लेकर आएगी। जल्द ही फिल्म का टाइटल और पहला लुक रिलीज होगा। तब तक इंतजार कीजिए — क्योंकि इसफिल्म में है इमोशन, एक्शन और प्यार... और वो भी बड़े पर्दे पर। ये फिल्म आने वाले महीनों में सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक साबित हो सकती है!


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.