ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

धर्मेंद्र के निधन से टूटा कपिल शर्मा का दिल—कहा, “धरम पाजी मेरे पिता जैसे थे”

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 26, 2025

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। इसी बीच कॉमेडियनऔर अभिनेता कपिल शर्मा ने अपने दिल का दर्द साझा करते हुए बताया कि उनका धरम पाजी के साथ रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि बेहदव्यक्तिगत और भावनात्मक था।

कपिल शर्मा ने याद करते हुए कहा कि धर्मेंद्र उनके लिए पिता जैसे थे। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 22 साल के थे तब उनके अपने पिता कानिधन हो गया था। इसलिए उन्हें पिता के साथ अधिक वक्त बिताने का अवसर नहीं मिल पाया। कपिल बोले, “धरम पाजी के जाने से वही पुराना दर्दफिर ताज़ा हो गया। ऐसा लगा जैसे मैंने एक बार फिर पिता को खो दिया हो।” अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कपिल ने कहा, “धरम पाजी जैसा दिल वाला इंसान दोबारा नहीं मिलेगा। वो सच में राजा की तरह जीते थे।उनके जाने से ऐसा लग रहा है मानो परिवार का कोई अपना चला गया हो।”

कपिल ने यह भी खुलासा किया कि जब 2016 में उन्होंने द कपिल शर्मा शो की शुरुआत की, तब बड़े सितारों का आना मुश्किल था। लेकिन जबउन्होंने धर्मेंद्र को कॉल किया, उन्होंने बिना एक भी सवाल पूछे तुरंत हां कह दी। इतना ही नहीं, अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने अपनी टीम सेकहा—“यह मेरा बेटा है, चाहे कुछ भी हो जाए, इसके लिए डेट निकालो।” और ऐसे धर्मेंद्र कपिल के शो के पहले गेस्ट बने, जिसने शो की लोकप्रियता की नींव रखी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा जल्द ही ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीजहोगी। इसका हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर खूब चर्चा में है और दर्शकों को कपिल का यह कॉमिक अंदाज़ एक बार फिर बेहद पसंद आ रहा है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.