ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

मदरहुड और वर्कलाइफ पर कंगना शर्मा बोली "औरत ही है जो दुनिया को चलाती है"

Photo Source :

Posted On:Friday, July 25, 2025

​​अभिनेत्री और डिजिटल सेंसेशन कंगना शर्मा ने हाल ही में मदरहुड, करियर और समाजिक अपेक्षाओं के बीच महिलाओं की जद्दोजहद पर खुलकर बातकी। अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर कंगना ने मीडिया से बातचीत में कहा, “औरत बहुत सहनशील होती है…वो घर संभालती है, बच्चा पालतीहै, ऑफिस जाती है, रिश्तेदारों को मैनेज करती है, और पति को भी संभालती है — वो भी एक साथ। और मैं यहां आम औरतों की बात कर रही हूं।”

कर्नाल, हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली कंगना खुद एक चार साल के बेटे की माँ हैं, जो फिलहाल हरियाणा में रहते हैं। कंगना ने बताया कि वोअपने प्रोजेक्ट्स के लिए मुंबई और दिल्ली ट्रैवल करती हैं, लेकिन काम खत्म होते ही तुरंत अपने बेटे के पास लौट जाती हैं। “मेरे लिए मेरा बच्चा मेरीसबसे बड़ी प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।

मिस मैक्सिम 2014 की रनर-अप रह चुकी कंगना ने 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'मोना होम डिलीवरी' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज़ में अपने अभिनय कालोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी निजी ज़िंदगी में कई मुश्किलों का सामना भी किया — जिसमें एक कठिन शादी और उनके कुछ कंटेंट का गैर-सहमतिसे ऑनलाइन लीक होना शामिल है। लेकिन इन सबके बावजूद, उन्होंने अपने करियर को जारी रखा और अपने बेटे को लाइमलाइट से दूर रखने कीकोशिश की।

इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ कंगना अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं — अपने प्रोजेक्ट्स शेयर करती हैं औरसामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। NCC कैडेट से लेकर इंडस्ट्री की मजबूत आवाज़ और सुपर मॉम बनने तक की उनकी यात्रा इस बात का सबूतहै कि — “औरत जो चाह ले, वो कर सकती है।”

Check Out The Post:-


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.