ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

‘मिर्जापुर द फिल्म’ का धमाकेदार अपडेट: अली फज़ल ने शेयर की स्टारकास्ट तस्वीरें, 2026 में होगा गज़ब का गैंगवार धमाका!

Photo Source :

Posted On:Friday, November 21, 2025

मिर्जापुर के फैंस के लिए खुशखबरी पर खुशखबरी! अभिनेता अली फ़ज़ल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर दफिल्म’ की स्टारकास्ट संग कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनके साथ उन्होंने रिलीज से जुड़ा संकेत भी दिया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ओटीटी इतिहास की सबसे चर्चित और बिंज-वर्थी सीरीज़ मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। नाम है—‘मिर्जापुर द फिल्म’, और हरछोटे-बड़े अपडेट पर दर्शकों की नज़र गड़ी रहती है। इस बार अली फज़ल ने सेट से दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्होंने इंटरनेट पर तुरंत हलचल मचा दी।

इन तस्वीरों में मिर्जापुर यूनिवर्स के सभी पावरफुल चेहरे नज़र आ रहे हैं—पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी), अली फ़ज़ल (गुड्डूपंडित), मक़बूल, अभिषेक बनर्जी (कंपाउंडर), जितेंद्र कुमार, और एक अन्य कलाकार। यह फोटो देखकर साफ है कि मिर्जापुर की दुनिया पहले सेज्यादा बड़ी, ज़्यादा ख़ूंखार और ज़्यादा पावर-पैक होने वाली है।

कैप्शन भी काफ़ी मज़ेदार था। अली ने लिखा— “मिर्जापुर टीम के सितारे। 7 इधर 120 उधर। सिनेमाघरों में ‘120 बहादुर’ लगी है देखिएगा। और हम? हमारा ज़रा इंतज़ार कीजिएगा। हम आपकी तरफ आ रहे हैं। जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाले हैं।” इस इशारे से साफ है कि मिर्जापुर द फिल्म की घोषणा और रिलीज की तारीख अब ज्यादा दूर नहीं।

फिल्म में फैंस के पसंदीदा किरदार वापसी कर रहे हैं—गुड्डू, कालीन भैया, मुन्ना त्रिपाठी, और कंपाउंडर। इसके अलावा सोनल चौहान का नाम कास्टमें जुड़ गया है। चर्चा है कि जितेंद्र कुमार बबूल पंडित का किरदार निभा सकते हैं—हांलाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन वह टीममें शामिल हो चुके हैं।

निर्देशन की बागडोर गुरमीत सिंह संभाल रहे हैं, और इसे Excel Entertainment प्रोड्यूस कर रहा है। यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म 2026 मेंसिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इस बार दांव बड़े हैं, गोलियाँ तेज़ हैं, और मिर्जापुर का खेल और भी ख़तरनाक होने वाला है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.