ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

नानी की 'द पैराडाइज' में मोहन बाबू की खतरनाक एंट्री

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 27, 2025

साउथ सुपरस्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म द पैराडाइज इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है, और अब इस चर्चा में नया तूफान लेकर आए हैं मोहनबाबू। फिल्म के मेकर्स ने आज उनकी एंट्री की आधिकारिक घोषणा करते हुए, उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया है—जिसमें मोहन बाबू ऐसेनजर आ रहे हैं कि उनके किरदार से ही फिल्म की तीव्रता का अंदाजा लग जाता है।

पोस्टर में मोहन बाबू एक भारी-भरकम कुर्सी पर बैठे हैं, उनके हाथ में एक तलवार है जिस पर खून लगा हुआ है। चश्मा, घड़ी और सफेद बालों के साथउनका लुक बिल्कुल सिनेमा का काला भगवान जैसा ही है। मेकर्स ने इस पोस्ट के साथ लिखा, "नाम है 'शिकंजा मालिक'। सिनेमा का काला भगवानफिर से जाग उठा।" इससे साफ है कि वह फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, और वो भी बेहद प्रभावशाली अंदाज़ में।

नानी ने भी इस मौके को खास बनाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "महान नायक होते हैं और महान खलनायक भी। वो यह भी हैं, वह भी हैं औरबहुत कुछ हैं। वह आपको एक बार फिर याद दिलाने के लिए यहां हैं कि वह क्यों महान हैं।"

इस पोस्ट के साथ नानी ने मोहन बाबू को टैग कर साफ कर दिया कि ‘द पैराडाइज’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव बनने जा रहीहै।

द पैराडाइज’ एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो न केवल हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और अंग्रेज़ी में बल्कि स्पैनिश भाषा में भी रिलीज़होगी। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं और यह 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फ़िलहाल फिल्म की शूटिंग चल रहीहै, लेकिन मोहन बाबू की इस एंट्री ने फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.