ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

निशानची का टीजर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, August 8, 2025

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी फिल्म 'निशानची' से धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। अपनी फिल्म में वह इस बार महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशालीपरिवारों में से एक से एक नए कलाकार को पेश कर रहे हैं। यह कोई और नहीं बल्कि बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे हैं। फिल्म में वह डबल रोल मेंनजर आएंगे। आज शुक्रवार को फिल्म 'निशानची' का टीजर रिलीज किया गया है। इसमें भरपूर मसाला, इमोशंस और ड्रामा है।

'निशानची' में दो भाइयों के बीच के जटिल और अशांत संबंधों के बारे में दिखाया गया है। दोनों की जिंदगी नाटकीय रूप से अलग-अलग मोड़ लेतीहै। दोनों अलग-अलग रास्ते पर निकल पड़ते हैं। टीजर में देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। इसमें बंदूक, गोली, रोमांस और एक्शन है।

टीजर की शुरुआत कुछ इस तरह से होती है कि एक व्यक्ति कहता है कि 'बिना बॉलीवुड, काउनों जिंदगी कैसे जिए?' इसके बाद टीजर में म्यूजिक,डांस और एक्शन दिखता है। टीजर में एश्वर्या ठाकरे बब्लू के किरदार में नजर आते हैं। वह अपने स्टाइल और अलग एटीट्यूड में रहते हैं। फिल्म मेंवेदिका पिंटो भी नजर आती हैं। वेदिका पिंटो ऐश्वर्या ठाकरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है। दोनों की केमिस्ट्री को बहुत अच्छे अंदाज मेंदिखाया गया है।

इसके बाद टीजर में डब्लू की एंट्री होती है। बब्लू जितना बिगडैल है, डब्लू उतना ही संस्कारी है। इनके अलावा टीजर में मोहम्मद जीशान अय्यूब नजरआते हैं। कुमुद मिश्रा भी बेहतरीन अदाकारी कर रहे हैं।

'निशानची' पूरे भारत के सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज होगी।

Check Out The Post:-


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.