ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना ‘पनवाड़ी’ लेकर आएगा होली के रंग – टीजर आउट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 9, 2025

दशहरा के मौके पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पहले से ही चर्चा में है, और अब निर्माताओं ने फिल्म के नए गाने‘पनवाड़ी’ की एक रंगीन झलक शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

धर्मा प्रोडक्शन ने आज इंस्टाग्राम पर टीजर जारी किया, जिसमें जान्हवी कपूर, वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित श्रॉफ होली के रंगों मेंसराबोर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा गया, "इस त्यौहारी सीजन में, हम आपके लिए रंगों से सराबोर कुछ मजेदार चीजें लेकर आ रहेहैं। पनवाड़ी गाना 10 सितंबर, इस बुधवार को रिलीज होगा।"

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक हल्की-फुल्की हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन किया है शशांक खेतान ने। फिल्मका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल फिल्म्स ने मिलकर किया है।

दशहरा पर, यानी 2 अक्तूबर, फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और उम्मीद है कि यह फिल्म परिवार के साथ त्योहार मनाने का एक बेहतरीन विकल्पसाबित होगी। ‘पनवाड़ी’ गाने की होली-थीम और एनर्जी से भरपूर झलक से साफ है कि फिल्म में म्यूजिक और मस्ती का जबरदस्त डोज़ मिलने वालाहै।

Check Out The Post:-


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.