ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फार्स' का पहला गाना 'माये' का टीज़र हुआ रिलीज़, पूरा गाना होगा कल रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 7, 2025

अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान की फिल्म 'स्काई फार्स' का ट्रेलर अभी पिछले हफ्ते ही रिलीज़ किया गया जिसको ऑडियंस ने बेहद पसंद किया। इस देश भक्ति की फिल्म को देखने का सब इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में फिल्म का पहला गाना 'माये' जो कि देश के जवानों केलिए एक गाना है, उसका टीज़र आज रिलीज़ किया गया है। पूरा गाना कल यानी कि 8 जनवरी को रिलीज़ होगा।

अक्षय कुमार ने गाने के टीज़र को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, "उन बहादुरों को श्रद्धांजलि जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा केलिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। प्रेसेंटिंग "माये", द एंथम ऑफ़ हीरोज, कल होगा रिलीज़ #स्काई फाॅर्स सिनेमाघरों में होगी 24 जनवरी 2025 को रिलीज़ "

इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज़ किया है और इसको गाया बी प्राक ने है। बी प्राक की दमदार आवाज़ फिर से सभी हिन्दुस्तानियों के दिलों कोचुने वाली है। यह गाना देश के हर उस जवान के लिए है जो बिना किसी की परवाह किये अपना पूरा जीवन अपने देश के लिए न्योछावर कर देता हैं।

फिल्म स्काई फाॅर्स 1965 के भारत पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस का बेहद प्यार मिल रहा है। फिल्म में अक्षयकुमार एक IAF अफसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अक्षय के साथ साथ फिल्म में वीर पहाड़िया भी नजर आएंगे जो इस फिल्म के साथ अपनेडेब्यू कर रहे हैं। साथ साथ फिल्म में सारा अली खान, निम्रत कौर और शरद केलकर भी नजर आने वाले हैं।

फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Check Out The Post:-


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.