ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

उफ्फ़ ये सियाप्पा का ट्रेलर रिलीज़ हुआ!!

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

क्या होता है जब अफरा-तफरी, लाशें और गलतफहमियाँ एक साथ टकराती हैं — और कोई एक शब्द तक नहीं कहता? "उफ्फ़ ये सियाप्पा" आपकेलेकर आया है एक ऐसी अनोखी ब्लैक कॉमेडी, जो न तो संवादों पर निर्भर है और न ही चिल्लाने पर — बल्कि सिर्फ़ चेहरों की भंगिमा, शरीर की भाषाऔर ए.आर. रहमान के जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर पर।

इस फिल्म में शारीब हाशमी, सोहम शाह, नुसरत भरूचा, नोरा फतेही, और ओमकार कपूर नजर आने वाले हैं, और निर्देशन किया है जी. अशोक ने।

केसरी लाल सिंह (सोहम शाह) एक सीधा-सादा आदमी है, जिसकी जिंदगी तब हंगामे में बदल जाती है जब उसकी पत्नी पुष्पा (नुसरत भरूचा) उसेबेवजह शक के घेरे में ले लेती है। उसे लगता है कि केसरी उनकी पड़ोसी कामिनी (नोरा फतेही) से फ्लर्ट कर रहा है। लेकिन मामला यहीं नहीं रुकता— एक गलत डिलीवर हुआ ड्रग्स का पार्सल, और फिर दो लाशें उसके घर में — और देखते ही देखते, एक शादीशुदा ज़िंदगी की तकरार, क्राइमथ्रिलर में तब्दील हो जाती है। और तभी एंट्री होती है — इंस्पेक्टर हसमुख (ओंकार कपूर) की — एक ऐसा पुलिसवाला, जिसके पास भी कई कालेराज़ छिपे हैं।

बॉलीवुड में जहां हर सीन में डायलॉग्स की बारिश होती है, वहां ये फिल्म एक दमदार, अलग और बोलती खामोशी लेकर आ रही है। उफ्फ़ येसियाप्पा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई एक्सपेरिमेंट है — जो साबित करता है कि कभी-कभी चुप्पी ही सबसे ज़्यादा बोलती है।

हर सीन, हर इमोशन, हर पल — सिर्फ़ चेहरे के हावभाव, कैमरा मूवमेंट और रहमान के साइलेंट लेकिन शोर मचाते संगीत से बयां होता है। बस वही हैउफ्फ़ ये सियाप्पा।

इस 5 सितंबर, तैयार हो जाइए — साइलेंस देखने, सुनने और महसूस करने के लिए।

Check Out The Trailer:-


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.