ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

महिला से अवैध संबंध बनाते पकड़ा गया युवक, फिर घर वालों ने दी ये सजा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 13, 2023

संभल में एक महिला से दुष्कर्म करते पकड़े गए युवक को महिला के परिवार वालों ने पीटा और उस पर पेशाब कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी ग्रामीण को जेल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. एबीपी न्यूज़ वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

ये है वायरल वीडियो के बारे में

यह शर्मनाक घटना संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र की है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला और पुरुष को एक कमरे में बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों अवैध संबंध बनाते हुए पकड़े गए हैं। इसके बाद युवक की पिटाई करते हुए उससे जुर्म कबूल कराया जा रहा है. यहां तक ​​कि महिला उसे चप्पलों से भी पीट रही है. इतना ही नहीं उनसे यह भी कहा जा रहा है कि वह 10 तारीख तक 2 लाख रुपये जुर्माना भर देंगे. वायरल वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि अवैध संबंधों के कारण महिला 2 महीने की गर्भवती हो गई है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद जब आरोपी ने दो लाख रुपये नहीं दिए तो उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. जिसके बाद महिला ने थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया.

पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, वायरल वीडियो के संबंध में आरोपियों की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है. महिला की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई. पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है. वायरल वीडियो की सत्यता की जांच फॉरेंसिक लैब से भी कराई जाएगी. फिलहाल गांव में कानून व्यवस्था कायम है.


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.