ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

रोज शराब पीकर पीटता था पति, परेशान होकर रहने लगी लिव-इन पार्टनर के साथ, जान पर खतरा होने पर कोर्ट ने दी सुरक्षा

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 14, 2023

राजस्थान के जोधपुर में एक महिला को दूसरे पुरुष के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने पर उसके पति ने घर से बाहर निकाल दिया. इस मामले में महिला और उसकी लिव-इन पार्टनर ने अपने पति और परिवार के खिलाफ जान-माल का खतरा होने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. इसके साथ ही उनके वकील निखिल भंडारी ने हाई कोर्ट में दलील दी और कोर्ट से अपील की कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे इन प्रेमी जोड़ों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया जाए.

कोर्ट से सुरक्षा की गुहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता सोनी और उसके साथी सुखाराम के वकील निखिल भंडारी ने हाईकोर्ट को बताया कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. लेकिन मोनी के पति और ससुरालवाले लगातार जान-माल की धमकी दे रहे हैं. मोनी का पति रोजाना शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। वकील निखिल भंडारी ने बहस करते हुए कोर्ट से अपील की कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे इन प्रेमी जोड़ों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया जाए.

कोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया

अधिवक्ता निखिल भंडारी ने उच्च न्यायालय के समक्ष यह भी तर्क दिया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 सभी नागरिकों को जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का अधिकार देता है और किसी के द्वारा इसका उल्लंघन किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुलदीप माथुर ने अधिवक्ता निखिल भंडारी के तर्कों से सहमत होकर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आदेश पारित किया.


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.