ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

पार्टी करके लौट रहे थे, तभी ट्रक से टकरा गई कार; 4 डॉक्टरों की मौत… अमरोहा हादसे की कहानी

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 4, 2025

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बुधवार रात नेशनल हाईवे-9 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार युवा डॉक्टर दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ये चारों दोस्त अमरोहा की वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के छात्र थे और वर्तमान में इंटर्नशिप कर रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर खड़े एक डीसीएम (ट्रक) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह दर्दनाक घटना रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर हुई। हादसा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक छात्रों की पहचान आयुष शर्मा, श्रेयस पंचोली, सप्त ऋषि दास और अरनब चक्रवर्ती के रूप में हुई है। ये चारों छात्र बुधवार रात एक होटल में पार्टी करने के लिए गए थे। रात करीब 10 बजे चारों दोस्त अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से यूनिवर्सिटी लौट रहे थे। यूनिवर्सिटी से लगभग 7 किलोमीटर पहले ही, उनकी कार अनियंत्रित हो गई और रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 के सर्विस लेन पर खड़े एक डीसीएम में जा घुसी।

कार के उड़े परखच्चे, गैस कटर से निकाले गए शव

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और डीसीएम के पिछले हिस्से में बुरी तरह से चिपक गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को कार के भीतर फंसे छात्रों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। चारों को कार से बाहर निकालने के बाद तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

टक्कर के दौरान कार के अगले दोनों एयर बैग खुल गए थे, लेकिन इसके बावजूद टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि चारों डॉक्टरों की जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसे की सूचना मिलते ही वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के कुलपति राजीव त्यागी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चारों छात्रों की शिनाख्त कर उनकी जानकारी पुलिस को दी और साथ ही मृतक के परिजनों को इस हृदय विदारक घटना के बारे में सूचित किया। इन मृतक छात्रों ने साल 2020 में एमबीबीएस में एडमिशन लिया था।

इस भीषण हादसे ने मृतक छात्रों के साथ काम करने और पढ़ने वाले छात्रों और पूरे यूनिवर्सिटी परिवार को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.