ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

Andhra Pradesh: प्रकाशम में नहर में गिरी बस, शादी समारोह में जा रहे सात लोगों की मौत, कई घायल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 11, 2023

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार को एक बारात ले जा रही बस के नहर में गिर जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। इस बात की पुष्टि पुलिस ने की । बताया जा रहा है कि, पोडिली से काकीनाडा जा रही बस दर्शी के पास सागर नहर में गिर गई, इस बस में करीब 35 से 40 लोग सवार थे । वे एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे । मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया ।

पुलिस के अनुसार, यात्रा के लिए राज्य के स्वामित्व वाली आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस किराए पर ली गई थी। इसके आगे पुलिस ने बताया कि, बस चालक को अचानक झपकी आ गई, इसके कारण यह हादसा हुआ । मृतकों की पहचान अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35) और शेख हिना (6) के रूप में हुई।

#WATCH | Andhra Pradesh: Seven dead, several injured after a bus plunged into Sagar canal in Prakasam district. Rescue operation underway. pic.twitter.com/64Ptd1aomc

— ANI (@ANI) July 11, 2023


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.