ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

क्रू मैनेजमेंट से लेकर रिफंड तक… जांच कमेटी की 2 घंटे की ‘क्लास’ में IndiGo ने क्या-क्या कहा?

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 11, 2025

संकटग्रस्त इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के बीच उठापटक जारी है. इंडिगो संकट पर डीजीसीए जांच कमेटी और इंडिगो के सीईओ (CEO), पीटर एल्बर्स के बीच गुरुवार को एक हाई-लेवल मीटिंग हुई, जो करीब दो घंटे तक चली. इस बैठक में जांच कमेटी ने एयरलाइन के सीईओ से कंपनी के संचालन, रिफंड की प्रक्रिया, क्रू मैनेजमेंट और मुआवजे जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सीधी और कड़ी पूछताछ की.

बैठक के दौरान, एयरलाइन ने जांच कमेटी को अपने परिचालन को स्थिर करने के लिए बनाए गए नए रोस्टर प्लान, रिफंड की प्रगति, लगेज ट्रेसिंग की स्थिति और रद्द उड़ानों की बहाली से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी. मुआवजे से जुड़ी जानकारी भी इंडिगो ने कमेटी को सौंपी.

बेंगलुरु से 60 उड़ानें रद्द, संकट बरकरार

तमाम आश्वासनों और कोशिशों के बावजूद, इंडिगो को संकट से पूरी तरह से अभी भी राहत नहीं मिली है. इंडिगो ने गुरुवार को भी बेंगलुरु एयरपोर्ट से 60 उड़ानें रद्द कर दीं. यह रद्दीकरण ऐसे समय में हुआ है जब एयरलाइन ने डीजीसीए की निगरानी में गुरुवार को 1,950 से ज़्यादा उड़ानें संचालित करने की अपनी योजना का ऐलान किया था.

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उसे गुरुवार को 1,950 से ज़्यादा उड़ानें संचालित करने की उम्मीद है. हालांकि, रद्दीकरण की यह संख्या दिखाती है कि एयरलाइन अभी भी सामान्य परिचालन स्तर पर नहीं लौट पाई है.

सरकार ने 10% उड़ानें कम करने को कहा था

इंडिगो आमतौर पर राष्ट्रीय और घरेलू नेटवर्क पर शीतकालीन कार्यक्रम के तहत हर दिन 2,200 से ज़्यादा उड़ानें संचालित करती है. परिचालन को स्थिर करने और उड़ानों के रद्दीकरण की संख्या को कम करने में मदद करने के लिए, सरकार ने एयरलाइन को पहले ही अपनी उड़ानों की संख्या 10% तक कम करने का निर्देश दिया था. 5 दिसंबर को यह संख्या 1,600 तक पहुंच गई थी, जिसके बाद सरकार ने हस्तक्षेप किया था.

बुधवार को भी इंडिगो ने दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई सहित 3 प्रमुख एयरपोर्ट से 220 उड़ानें रद्द कर दी थीं, जिनमें से दिल्ली में सबसे अधिक 137 फ्लाइट रद्द हुई थीं.

इस संकट के बीच, इंडिगो के चेयरमैन विक्रम मेहता ने 10 दिन में पहली बार बुधवार को इस संकट के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी और एयरपोर्ट्स पर हुई अव्यवस्था के लिए यात्रियों से माफी मांगी थी. डीजीसीए द्वारा सीईओ को तलब किए जाने से स्पष्ट है कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और जल्द से जल्द यात्रियों को हो रही असुविधा को समाप्त करना चाहती है.


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.