ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

फरीदाबाद में AC कंप्रेसर फटा, धुएं से दंपती और बेटी की मौत, बेटा खिड़की से कूदकर बचा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 8, 2025

मुंबई, 08 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार तड़के हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ग्रीनफील्ड कॉलोनी की एक चार मंजिला इमारत के पहले फ्लोर पर एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। इस आग का धुआं ऊपर के हिस्से में भर गया, जिससे दूसरे फ्लोर पर रह रहे सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू और बेटी सुजान की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं उनका बेटा आर्यन खिड़की से कूदकर किसी तरह बच निकला। हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ और जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक परिवार के तीन सदस्यों की जान जा चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, सचिन कपूर स्टॉक ट्रेडिंग का काम करते थे और अपने परिवार के साथ पिछले पांच साल से इस मकान में किराए पर रह रहे थे। हादसे वाली रात जब धुआं कमरे में भर गया तो परिवार ने छत की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण वापस लौट आए। इसी बीच सचिन, रिंकू और सुजान बेहोश हो गए। बेटा आर्यन हिम्मत जुटाकर खिड़की से कूद गया और घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।

फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली रितु मलिक ने बताया कि उन्होंने कई बार बिल्डिंग मालिक राकेश यादव को खराब वायरिंग को बदलवाने की शिकायत दी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। हादसे वाली रात भी उन्होंने सबसे पहले आग देखी और तुरंत परिवार को बाहर निकाला। चौथे फ्लोर पर रहने वाले रजत गोयल भी परिवार समेत नीचे आ गए थे। पड़ोसियों के मुताबिक सचिन की बेटी सुजान शिव नाडर स्कूल की छात्रा थी, जबकि बेटा आर्यन देहरादून में पढ़ाई करता था और हाल ही में बाढ़ की वजह से परिवार के पास आया हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.