ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी ने किया मृत्यु के बाद अंगदान का संकल्प, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 20, 2025

मुंबई, 20 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी ने मृत्यु के बाद अंगदान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह फैसला बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लिया। इस मौके पर आर्मी चीफ ने कहा कि सेना का कर्तव्य देश और समाज की भलाई को सर्वोपरि रखना है और अंगदान इसके लिए एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि यदि हम अंगदान करते हैं तो यह समाज के लिए संदेश होगा कि एक सच्चा सैनिक मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा में खड़ा रहता है। जनरल द्विवेदी ने बताया कि भारत अंग प्रत्यारोपण के मामले में दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। हर साल देश में करीब 20 हजार ऑर्गन ट्रांसप्लांट होते हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल ऑर्गन डोनेशन और एलोकेशन प्रोग्राम में सुधार किए गए हैं, जिसके तहत महिला मरीजों और डोनर के परिवार के सदस्यों को अंग मिलने में प्राथमिकता दी जाएगी। यह कदम अंगदान को प्रोत्साहित करेगा।

आर्मी चीफ ने युवाओं और सेना के अधिकारियों से भी अपील की कि वे अंगदान का संकल्प लें और इसे एक राष्ट्रीय अभियान में बदलें। गौरतलब है कि दुनियाभर में हर साल 13 अगस्त को 'वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे' मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य अंगदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में हर साल लाखों मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें लिवर, किडनी, हार्ट या आंखों जैसे अंगों की जरूरत होती है, लेकिन डोनर की कमी के कारण कई जिंदगियां समय पर नहीं बच पातीं। जबकि एक ब्रेन डेड व्यक्ति के अंग करीब आठ लोगों को नई जिंदगी दे सकते हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.