ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले RLP का बीजेपी-कांग्रेस पर हमला, प्रदेशभर में रैलियों का ऐलान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 23, 2025

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। पार्टी सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को जयपुर में ऐलान किया कि RLP अन्य दलों के साथ मिलकर प्रदेशभर में रैलियां करेगी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की नजदीकियों को लेकर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि डॉ. मीणा अब सिर्फ मुख्यमंत्री के साथ हवाई जहाज में घूमने तक ही सीमित रह गए हैं, जबकि RLP जनता की जमीनी लड़ाई लड़ रही है।

बेनीवाल ने युवाओं की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले 122 दिनों से राजधानी जयपुर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर धरना जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक इस पर कोई समाधान नहीं निकाला है, जबकि पेपर लीक मामले में कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कॉपियां दुकानों पर चेक हो रही हैं, कई तो गाय भी खा चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। बेनीवाल ने यह भी कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाकर कई लोगों ने नौकरी हासिल की थी। अब जनता के मन में यह संशय है कि कौन सही है और कौन गलत। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब बीजेपी के आगे नतमस्तक हो चुकी है और उसके पास वोट चोरी के अलावा कोई नारा नहीं बचा है।

RLP सांसद ने कहा कि इंडिया अलायंस में भले ही उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस सिर्फ नारों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि यहां युवाओं और जनता की समस्याओं पर सीधे मैदान में आकर लड़ने का काम सिर्फ RLP कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में जनता कांग्रेस और बीजेपी को सबक सिखाएगी और उनकी रैंक निकाल देगी। इसके बाद 2028 में RLP नई ताकत के रूप में उभरकर कांग्रेस और बीजेपी नेताओं को घर बैठा देगी। बेनीवाल ने साफ किया कि भविष्य में उनकी पार्टी प्रदेशभर में कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ अन्य दलों के साथ मिलकर रैलियां करेगी।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.