ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, सम्राट चौधरी तारापुर से और विजय सिन्हा लखीसराय से लड़ेंगे चुनाव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 14, 2025

मुंबई, 14 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर से और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय सिन्हा को लखीसराय सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने कई पुराने चेहरों को दोबारा मौका दिया है, वहीं कुछ दिग्गजों का टिकट काटकर नए उम्मीदवारों को उतारा गया है। भाजपा ने इस बार पटना सिटी से पांच बार विधायक रहे विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने हाईकोर्ट के वकील और भाजपा नेता रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा है। वहीं, कुम्हरार सीट से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा को इस बार मौका नहीं मिला। उनकी जगह पूर्व प्रदेश महामंत्री संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।

घोषित सूची में 13 मंत्रियों और 9 महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है। 71 सीटों में से भाजपा के पास वर्तमान में 56 विधायक थे, जिनमें से 46 को दोबारा टिकट मिला है, जबकि 10 विधायकों को इस बार मौका नहीं दिया गया। पार्टी की इस सूची में सामाजिक संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। इसमें सवर्ण वर्ग के 35, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के 6, पिछड़े वर्ग के 11 और अति पिछड़े वर्ग के 19 उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा बिहार में कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है, जबकि बाकी 30 सीटों पर नामों का ऐलान जल्द किया जाएगा। बिहार में मतदान दो चरणों में होगा — पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 7 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 27 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

यह पूरी 71 उम्मीदवारों की सूची -

  1. बेतिया - रेणु देवी
  2. नरकटियागंज - प्रभात कुमार सिंह
  3. पिपरा - श्यामबाबू प्रसाद यादव
  4. मझौलिया - रणधीर सिंह
  5. गोवर्धना - प्रमोद कुमार
  6. बगहा - पवन जायसवाल
  7. बैरिया - वेदांत प्रसाद
  8. बथनाहा - अनिल कुमार राम
  9. परिहार - मणि देवी
  10. सीतामढ़ी - रामकुमार सिंह
  11. बेनीपट्टी - विनोद नारायण झा
  12. खजौली - अरुण शंकर प्रसाद
  13. बिस्फी - हरीभूषण ठाकुर बचौल
  14. राजनगर - सुनीता भगत
  15. झंझारपुर - नवीन मिश्रा
  16. मधुबनी - नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’
  17. नरपतगंज - देवीश यादव
  18. फर्निया - विद्या नंद केसरी
  19. सिली - विजय कुमार मंडल
  20. किशनगंज - सॉटी झा
  21. बामनगांव - मनीष कुमार
  22. पूर्णिया - चित्त रंजन गुप्ता
  23. बनमनखी - तारकेश्वर प्रसाद
  24. प्राणपुर - नीतू सिंह
  25. कटिहार - कविता देवी
  26. साहेबगंज - अजीत कुमार झा
  27. गौरा बौराम - सुनील कुमार सिंह
  28. दरभंगा - संजय सरावगी
  29. हायाघाट - मुनील झा
  30. जाले - जितेंद्र कुमार मंडल
  31. कुशेश्वरस्थान - केदारनाथ गुप्ता
  32. समस्तीपुर - अरुण सिंह
  33. बेगूसराय - राजकुमार सिंह
  34. बछवारा - गिरीधर गिरी
  35. नावकोठी - नीतिश मिश्रा
  36. सीवान - मंगला पांडेय
  37. दरियापुर - कर्णजीत सिंह
  38. गोरेयाकोठी - देवनाथ ठाकुर
  39. रघुनाथपुर - प्रमोद कुमार सिंह
  40. अमनौर - कृष्ण कुमार मांझी
  41. हाजीपुर - अजय सिंह
  42. लालगंज - चंद्र मोहन राय
  43. महुआ - ललन कुमार राय
  44. मोहिउद्दीननगर - राकेश कुमार सिंह
  45. हसनपुर - सुधीर कुमार
  46. तेघड़ा - दिनेश कुमार
  47. बख्तियारपुर - इंद्रकुमार
  48. भागलपुर - रोहित चौधरी
  49. बांका - राम नारायण मंडल
  50. कोसी - पूरन लाल राय
  51. तारापुर - समरज लोहिया
  52. मुरेर - कुमार पप्पू
  53. बिहपुर - विजय कुमार सिन्हा
  54. बिहट - डॉ. सुनील कुमार
  55. कटिहार - संजीव चौरसिया
  56. बख्तियारपुर - नितिन नवीन
  57. कुशेश्वरस्थान - संजय गुप्ता
  58. पटना साहिब - नवल किशोर यादव
  59. भागलपुर - रामपाल यादव
  60. बिक्रम - सिद्धार्थ सिंह
  61. बख्तियारपुर - रवींद्र प्रताप सिंह
  62. आरार - संजय सिंह ‘टाइगर’
  63. तरी - निरंजन प्रसाद
  64. औंढलाबाद - प्रमोद शर्मा
  65. गुड़गांवा - अजय वाणी
  66. चंदन - प्रदीप ठाकुर
  67. सिवान - अशोक सिंह
  68. शिवहर - अनिल सिंह
  69. सीतापुर - अनिल मिश्रा
  70. तारकुलवा - ज्योति देवी
  71. जगदीशपुर - प्रेमा सिंह


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.