ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प, मोदी को गाली विवाद से बढ़ा बवाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

मुंबई, 29 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पटना में शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया जब राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के विवाद पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी नारे लगाए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल हुआ और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और बीजेपी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर धरने पर उतर आए। करीब आधे घंटे चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें भी वहां से हटाकर रास्ता साफ कराया। इसी विवाद के चलते मुजफ्फरपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरा में भी तनाव की स्थिति बनी, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस पूरे मामले में भाजपा नेता रूप नारायण मेहता ने पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला किया और कार्रवाई की मांग की। वहीं भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने भी पटना के गांधी मैदान थाने में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दी है, हालांकि अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी की माताजी को लेकर अपशब्द कहना कांग्रेस का सबसे घृणित कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही पीएम मोदी को गालियां देकर राजनीति कर रही है। इस बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सत्य और अहिंसा के आगे हिंसा और असत्य टिक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि चाहे जितना मारो-तोड़ो, हम संविधान और सच्चाई की रक्षा करते रहेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे अत्यंत अशोभनीय करार दिया। उधर, दरभंगा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का निवासी और पिकअप ड्राइवर है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.