ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, छापेमारी में कैश-ज्वेलरी बरामद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 23, 2025

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को सिक्किम से गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। वीरेंद्र पर आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन अवैध सट्टेबाजी के जरिए भारी कमाई की। ED ने एक दिन पहले ही वीरेंद्र के ठिकानों पर छापा मारा था। छानबीन के दौरान एजेंसी को 12 करोड़ रुपए नकद, 6 करोड़ की सोने की ज्वेलरी और करीब एक करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। इसके अलावा जांच टीम ने उनकी चार लग्जरी गाड़ियां भी जब्त कर लीं। वीरेंद्र कर्नाटक की चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि उनकी गोवा के कसीनो कारोबार में हिस्सेदारी है और वे करीब पांच कसीनो के मालिक हैं, जिनमें चर्चित पप्पीज कसीनो भी शामिल है।

पिछले आठ दिनों में यह दूसरा मौका है जब कर्नाटक कांग्रेस के किसी विधायक पर ED की कार्रवाई हुई है। इससे पहले 14 अगस्त को उत्तर कन्नड़ जिले की कारवार विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल के घर से 1.41 करोड़ रुपए नकद मिले थे। एजेंसी ने उनके और परिवार के बैंक लॉकरों से 6.75 किलो सोना भी जब्त किया था। इसके अलावा 14.13 करोड़ रुपए जमा वाले बैंक अकाउंट फ्रीज किए गए थे और कई अहम दस्तावेज व ई-मेल रिकॉर्ड जब्त हुए थे। सैल के खिलाफ मामला 2010 में अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अन्य कंपनियों और बेलकेरी पोर्ट के अधिकारियों के साथ मिलकर करीब 1.25 लाख मीट्रिक टन आयरन गैरकानूनी तरीके से निर्यात किया था। इसकी कुल कीमत करीब 86.78 करोड़ रुपए आंकी गई है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.