ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

देश में पहली बार बाघिन ने 5 शावकों को दिया एक साथ जन्म, इनमें 3 नर, 2 मादा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 1, 2025

मुंबई, 01 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन रानी के दो महीने पहले जन्मे पांचों शावकों को पहली बार खुले कराल में छोड़ा गया है, जिससे पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब रानी के साथ उसके नन्हें शावकों को देखने का मौका मिलेगा। पार्क के सीनियर डॉक्टर अरविंद माथुर के अनुसार यह पहली बार है जब देश में किसी बाघिन ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। रानी ने 27 अप्रैल 2025 को दो मादा और तीन नर शावकों को जन्म दिया था। अब दो महीने पूरे होने के बाद सभी शावकों को मां के साथ बाहर छोड़ा गया है, जहां वे मानसून के मौसम का आनंद ले रहे हैं।

शावकों के खुले में आने से पहले उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक टीके लगाए गए हैं और उनके लिंग की पहचान भी की गई है। इनमें एक सफेद रंग का नर शावक है और दो सुनहरे रंग के शावक नर हैं, जबकि बाकी दो सुनहरे शावक मादा हैं। डॉक्टर माथुर ने बताया कि अगस्त में इन सभी को बूस्टर डोज भी दी जाएगी। पिछले दो महीनों से रानी और उसके शावकों को विशेष निगरानी में रखा गया था। उन्हें गर्मी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें टाट की बोरियां और संतुलित डाइट शामिल थी। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और विकास की दृष्टि से अच्छी प्रगति कर रहे हैं। बाघिन रानी अब तक कुल आठ शावकों को जन्म दे चुकी है। इससे पहले उसने 10 मई 2024 को तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से एक की मृत्यु हो गई थी जबकि दो अब भी पूरी तरह स्वस्थ हैं और पार्क में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रानी ने 11 महीने 17 दिन के अंतराल में दूसरी बार मां बनकर वन्यजीव प्रेमियों को बड़ी खुशी दी है। अब शावक खुले वातावरण में मिट्टी में खेलने और कुदने के साथ-साथ प्राकृतिक परिवेश में खुद को ढाल पाएंगे, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और विकास बेहतर होगा।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.