ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

दिल्ली के आसमान में GPS स्पूफिंग अलर्ट, विमानों को मिल रहे फेक नेविगेशन सिग्नल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 6, 2025

मुंबई, 06 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से विमानों के GPS सिस्टम में फेक अलर्ट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे तकनीकी भाषा में GPS स्पूफिंग कहा जाता है। इसके तहत पायलटों को गलत लोकेशन और नेविगेशन डेटा मिल रहा है, जिससे उड़ानों की दिशा और रूट पर भ्रम की स्थिति बन रही है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में इस तरह की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं। फ्लाइट रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को इस मामले की जानकारी दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

स्पूफिंग दरअसल एक साइबर अटैक है, जिसमें किसी विमान या जहाज को गुमराह करने के लिए फर्जी GPS सिग्नल भेजे जाते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल वॉर जोन में किया जाता है ताकि दुश्मन के ड्रोन या फाइटर प्लेन को भ्रमित किया जा सके। लेकिन दिल्ली जैसे सिविलियन एयरस्पेस में इसका होना बेहद असामान्य माना जा रहा है।

एक एयरलाइंस के पायलट ने बताया कि उन्होंने पिछले छह दिनों में लगातार फ्लाइट उड़ाई और हर बार GPS स्पूफिंग का सामना किया। उन्होंने कहा कि एक बार फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान सिस्टम ने चेतावनी दी कि रूट पर खतरा है, जबकि वास्तविकता में वहां कुछ भी नहीं था। इससे कई विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में देरी भी हुई।

सूत्रों के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के आसपास GPS स्पूफिंग होना आम बात है, लेकिन दिल्ली के ऊपर ऐसा होना असामान्य है। इस दौरान किसी सैन्य अभ्यास की सूचना भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को नहीं दी गई थी, जिससे पायलटों को सतर्क किया जा सके।

DGCA ने नवंबर 2023 में सभी एयरलाइंस को निर्देश जारी किए थे कि वे ऐसे मामलों में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करें और हर दो महीने में रिपोर्ट सौंपें। भारत ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के सामने भी उठाया था ताकि वैश्विक स्तर पर सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जा सके।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.