ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में अन्य दलों की नीतियों से सावधान रहने की दी गई नसीहत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 6, 2025

मुंबई, 06 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बीजेपी विधायकों और सांसदों के लिए गुजरात के केवड़िया में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन तीन सत्र आयोजित हुए। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने विधायकों और सांसदों को सुशासन का पाठ पठाया। वहीँ, शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी विधायकों और सांसदों को ठेकेदारों से सावधान रहने की नसीहत दी थी। उन्होंने सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि जिन लोगों से आप 24 घंटे घिरे रहते हो, वो ज्यादा काम आने वाले नहीं है। पार्टी के मूल वोटर पर पकड़ जरूरी है, ऐसे लोगों से घिरे होने की वजह से मूल वोटर नाराज होकर छिटक जाता है। आपको बता दें, तीनों सत्रों में सीएम भजनलाल शर्मा सभी विधायकों के साथ पीछे की पंक्तियों में बैठे। वहीं, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक अनिता भदेल मुख्य वक्ता के साथ मंच पर मौजूद रहे।

शिविर के दूसरे दिन पहले सत्र में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 'राजस्थान के संदर्भ में मोदी सरकार की परिवर्तनकारी नीतियां' विषय पर चर्चा की। उन्होंने विकसित भारत-विकसित राजस्थान की संकल्पना को पूरा करने वाली केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को किस तरह से सफल किया जाए, इस विषय पर जोर दिया। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने बीजेपी और अन्य दलों के बीच वैचारिक मतभेदों और अन्य दलों की विघटनकारी नीतियों से किस तरह से सावधानी बरती जाए, इसकी चर्चा की। उन्होंने बीजेपी विधायक और सांसदों को भाजपा के मूलभूत सिद्धांतों, राष्ट्रीयता और समग्र विकास के दृष्टिकोण के बारे में बताया। वहीं, तीसरे सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की अध्यक्षता में 'सोशल मीडिया एवं विमर्श निर्माण-हमारी भूमिका' विषय पर चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किस तरह राष्ट्रीय भावना का निर्माण किया जाए, इसकी जानकारी दी।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.