ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

भारत सीमा पर सुरक्षा के लिए खरीदेगा नए एयर डिफेंस गन सिस्टम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत पाकिस्तान बॉर्डर से लगे इलाकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए सेना ने 6 नए AK-630 एयर डिफेंस गन सिस्टम खरीदने का फैसला किया है। सरकारी कंपनी एडवांस्ड वेपन एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) को इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि इन गन सिस्टम की जरूरत ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महसूस हुई थी। उस समय पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आबादी वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया था। अब इन सिस्टम की तैनाती से इन संवेदनशील इलाकों में हवाई खतरों से ज्यादा प्रभावी सुरक्षा मिल सकेगी।

AK-630 एक 30 मिमी मल्टी-बैरल मोबाइल गन सिस्टम है, जो प्रति मिनट करीब 3,000 राउंड फायर करने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता लगभग 4 किलोमीटर तक है। इसे ट्रेलर पर लगाया जाएगा और हाई-मोबिलिटी वाहन से खींचा जाएगा। यह सिस्टम ड्रोन, रॉकेट, आर्टिलरी और मोर्टार जैसे हवाई खतरों को रोकने में सक्षम होगा। इसमें ऑल-वेदर इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल फायर कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा, जो हर मौसम में लक्ष्य की पहचान कर सकेगा।

यह कदम ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ का हिस्सा है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से की थी। इस मिशन का लक्ष्य 2035 तक पूरी तरह स्वदेशी मल्टी-लेयर सुरक्षा कवच तैयार करना है। इसमें निगरानी प्रणाली, साइबर सुरक्षा और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम शामिल किए जाएंगे। इसी दिशा में भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने हाल ही में ओडिशा के तट पर स्वदेशी इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IADWS) का सफल परीक्षण किया था। यह मल्टीलेयर सुरक्षा प्रणाली है, जो दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने में सक्षम है। इसमें क्विक एक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM), एडवांस्ड वैरी शॉर्ट एयर डिफेंस मिसाइल (VSHORADS) और हाई पावर लेजर आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) शामिल हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.