ताजा खबर
तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||    ट्रंप की कनाडा को सीधी चेतावनी: 'चीन से ट्रेड डील की तो लगेगा 100% टैरिफ', व्यापार युद्ध की आहट से व...   ||   

जयपुर नगर निगम का नया ढांचा तैयार, शहर को 13 जोनों और 150 वार्डों में किया गया विभाजित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 10, 2025

मुंबई, 10 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान सरकार ने जयपुर नगर निगम की सीमाओं में बड़ा बदलाव करते हुए शहर को नए सिरे से 13 जोनों में बांटने का निर्णय लिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस पुनर्गठन से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत अब जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड शामिल होंगे। सरकार का कहना है कि यह नया ढांचा आगामी नगर निगम चुनावों का आधार बनेगा।

नए पुनर्गठन में कई विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव किया गया है। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है — मुरलीपुरा और विद्याधर नगर जोन। मुरलीपुरा जोन में वार्ड संख्या 1 से 13 तक शामिल किए गए हैं, जबकि विद्याधर नगर जोन में वार्ड 7 से 22 तक होंगे। इसी तरह झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र को भी दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। झोटवाड़ा जोन में वार्ड 23 से 27 तक और वैशाली नगर जोन में वार्ड 28 से 37 तक शामिल होंगे।

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को भी दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके अंतर्गत मानसरोवर और सांगानेर जोन बनाए गए हैं। मानसरोवर जोन में वार्ड 38 से 49 तक होंगे, जबकि सांगानेर जोन में वार्ड 47 से 58 तक शामिल किए गए हैं। वहीं बगरू विधानसभा क्षेत्र को झालाना और जगतपुरा जोनों में विभाजित किया गया है। झालाना जोन में वार्ड 64 से 72 तक और जगतपुरा जोन में वार्ड 59 से 68 तक शामिल होंगे।

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में मालवीय नगर जोन बनाया गया है, जिसमें वार्ड 73 से 87 तक शामिल हैं। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में भी इसी नाम से एक जोन बनाया गया है, जिसमें वार्ड 88 से 103 तक शामिल किए गए हैं। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र को किशनपोल जोन का नाम दिया गया है, जिसमें वार्ड 104 से 115 तक शामिल होंगे। वहीं आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श नगर जोन बनाया गया है, जिसमें वार्ड 116 से 132 तक शामिल हैं। हवामहल और आमेर विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर एक संयुक्त जोन तैयार किया गया है, जिसे आमेर-हवामहल जोन नाम दिया गया है। इस जोन में वार्ड 133 से 150 तक शामिल किए गए हैं।

नए जोन गठन के बाद जयपुर नगर निगम की प्रशासनिक सीमाएं और वार्डों का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि इस पुनर्गठन से कार्यप्रणाली को क्षेत्रवार अधिक प्रभावी बनाया जा सके और विकास कार्यों का समान वितरण हो। हालांकि फिलहाल नए जोनों के हिसाब से अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की गई है, इसलिए इस व्यवस्था को लागू होने में कुछ समय लग सकता है।

स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जयपुर की बढ़ती जनसंख्या, भौगोलिक विस्तार और नगरीय जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव जरूरी था। उन्होंने बताया कि अगले साल होने वाले जयपुर नगर निगम चुनाव अब इन्हीं नई सीमाओं के आधार पर कराए जाएंगे।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.