ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

मुंबई पुलिस को धमकी भरा वॉट्सएप मैसेज, हाई अलर्ट पर शहर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 5, 2025

मुंबई, 05 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई पुलिस को गुरुवार देर रात एक वॉट्सएप मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी शहर में पहुंच चुके हैं। संदेश में कहा गया कि आतंकी 34 गाड़ियों में 400 किलो आरडीएक्स लगाकर बड़ा धमाका करने की साजिश रच रहे हैं, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी। एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। शनिवार को गणेशोत्सव का अंतिम दिन होने के कारण सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। लाखों श्रद्धालु गणपति विसर्जन में शामिल होंगे, इसलिए पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी कड़ी कर दी है और कई जगह कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहे हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। इससे पहले 25 अगस्त को ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन पर बम धमाके की झूठी धमकी देने वाला 43 वर्षीय शख्स पकड़ा गया था। उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दावा किया था कि कलवा रेलवे स्टेशन पर बम रखा है। हालांकि जांच में यह धमकी फर्जी साबित हुई।

मुंबई पहले भी कई बड़े धमाकों और आतंकी हमलों का गवाह रह चुका है। 12 मार्च 1993 को हुए सीरियल ब्लास्ट में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज समेत 12 जगह बम धमाके हुए थे, जिनमें 257 लोगों की जान गई। 2002 से 2003 के बीच घाटकोपर, विले पार्ले और मुलुंड में कई धमाके हुए, जिनमें दर्जनों लोगों की मौत हुई। 2006 में लोकल ट्रेनों में हुए धमाकों में 189 लोगों की जान गई और 824 घायल हुए। 26 नवंबर 2008 को ताज होटल, रेलवे स्टेशन और अस्पताल पर आतंकियों ने हमला कर दहशत फैलाई, जिसमें करीब 80 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए। 2011 में झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में तीन धमाके हुए, जिनमें 19 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हो गए।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.