ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

व्हीलचेयर पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे राहुल द्रविड़, सनराइजर्स हैदराबाद से होगा मुकाबला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 21, 2025

मुंबई, 21 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इसके बाद 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ये मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स की टीम रवाना हुई। इस दौरान टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ व्हील चेयर पर बैठे हुए नजर आए। उनके साथ ही टीम के कप्तान रियान पराग, ओपनिंग बैट्समैन यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर ध्रुव जुरैल समेत सभी खिलाड़ी मौजूद रहे। सभी पिंक शर्ट पहने नजर आए।

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबले में रविवार को रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे। संजू सैमसन को इंजरी की वजह से फिलहाल विकेट कीपिंग और फील्डिंग की अनुमति नहीं मिल पाई है। वे बतौर बैट्समैन ही टीम का हिस्सा रहेंगे। ऐसे में ध्रुव जुरैल संजू की जगह विकेटकीपिंग कर टीम को मजबूत करेंगे। हालांकि पूरी तरह फिट होने के बाद उन्हें फिर से टीम की कमान मिलेगी।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.