ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

राजस्थान सरकार दिव्यांग कोटे पर भर्ती कर्मचारियों की करेगी दोबारा जांच, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

मुंबई, 29 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में सामने आई धांधली और गड़बड़ी के बाद राज्य सरकार अब सख्त रुख अपनाती नजर आ रही है। सरकार ने प्रदेशभर के सरकारी विभागों में दिव्यांग कोटे से नियुक्त कर्मचारियों की दोबारा जांच कराने का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया में सरकारी हॉस्पिटल में एक्सपर्ट डॉक्टर्स की देखरेख में कर्मचारियों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। साथ ही उनके सभी दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जाएगी। सरकार का कहना है कि यदि किसी कर्मचारी की नौकरी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्मिक विभाग के शासन सचिव कृष्ण कांत पाठक ने बताया कि अधिकृत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में यह जांच होगी। विभाग ने साफ किया है कि यदि किसी कर्मचारी के दिव्यांगता सर्टिफिकेट या डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी मिलती है, तो उसके खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को शिकायत भी दी जाएगी।

पहले चरण में पिछले पांच सालों में नियुक्त हुए दिव्यांग कर्मचारियों की जांच की जाएगी। इसके बाद प्रदेशभर के बाकी कर्मचारियों को भी इसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। दरअसल, राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के दौरान SOG को फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने के सबूत मिले थे। इसके बाद यह जानकारी सरकार को सौंपी गई थी। हाल ही में जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के विशेष मेडिकल बोर्ड ने 29 कर्मचारियों की जांच की थी, जिसमें पाया गया कि 24 कर्मचारी फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे थे। इनमें टीचर, एएनएम, स्टेनोग्राफर और अन्य कर्मचारी शामिल थे। इसी खुलासे के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में दिव्यांग कोटे पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों की दोबारा जांच करने का निर्णय लिया है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.