ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, नसबंदी और स्थायी शेल्टर का आदेश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 11, 2025

मुंबई, 11 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली और एनसीआर के नगर निकायों को आदेश दिया कि आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर उनकी नसबंदी की जाए और उन्हें स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखा जाए। अदालत ने चेतावनी दी कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति या संगठन इस प्रक्रिया में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने निर्देश दिया कि दिल्ली, एमसीडी और एनएमडीसी सभी इलाकों, खासकर संवेदनशील क्षेत्रों से जल्द से जल्द कुत्तों को उठाएं और जरूरत पड़ने पर इसके लिए अलग बल का गठन करें।

यह मामला 28 जुलाई को तब सामने आया था जब अदालत ने खुद नोटिस लेते हुए संसद में पेश एक रिपोर्ट पर संज्ञान लिया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में रेबीज के मामलों और बच्चों व बुजुर्गों की मौतों पर गंभीर चिंता जताई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 2024 में डॉग बाइट्स के 37 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जिनमें 54 लोगों की मौत रेबीज से हुई। केवल दिल्ली में ही डॉग बाइट्स के मामलों में 143 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 5 लाख 19 हजार से ज्यादा पीड़ित 15 साल से कम उम्र के बच्चे थे और हर सात पीड़ितों में एक बच्चा शामिल था।

रिपोर्ट में एक छह वर्षीय बच्ची छवि शर्मा का मामला भी शामिल था, जिसे 30 जून को एक कुत्ते ने काट लिया था और इलाज के बावजूद 26 जुलाई को उसकी मौत हो गई। अदालत ने कहा कि प्रतिदिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुत्तों के हमले के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं और सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है। इस रिपोर्ट को जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर CJI के समक्ष उचित आदेशों के लिए रखने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले 15 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए तय स्थान की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की थी, जिसमें सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी। अदालत ने कहा था कि जो लोग कुत्तों को खाना देना चाहते हैं, वे इसे घर के भीतर करें, क्योंकि दोपहिया वाहन चालकों और सुबह टहलने वालों पर हमले का खतरा बना रहता है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.