ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

SMS हॉस्पिटल में आग के बाद सर्जरी ठप, मरीजों को पुरानी इमरजेंसी और बांगड़ परिसर में शिफ्ट किया गया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 7, 2025

मुंबई, 07 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने के बाद सर्जरी का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फिलहाल मरीजों की सर्जरी पुरानी इमरजेंसी में की जा रही है, जबकि न्यूरो सर्जरी से संबंधित मरीजों को बांगड़ परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहां के न्यूरो वार्ड में सर्जरी की व्यवस्था की गई है। ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर बी.एल. यादव ने बताया कि उनकी कोशिश है कि बुधवार शाम तक ट्रॉमा सेंटर के आठ ऑपरेशन थिएटर बेड में से तीन को फिर से चालू कर दिया जाए, जबकि बाकी पांच बेड जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास जारी है। 5 अक्टूबर की रात हुई आग की घटना में आठ मरीजों की मौत हो गई थी। आग लगने के बाद ट्रॉमा सेंटर का मुख्य ऑपरेशन थिएटर बंद करना पड़ा। आग से ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू वार्ड को नुकसान पहुंचा, जिससे अब गंभीर मरीजों के लिए केवल 22 आईसीयू बेड बचे हैं। इनमें से छह बेड इमरजेंसी में और 16 पोली ट्रॉमा वार्ड में उपलब्ध हैं। पहले यहां 46 आईसीयू बेड की क्षमता थी, जिनमें से न्यूरो आईसीयू के दो वार्ड में 24 बेड थे।

डॉक्टरों के मुताबिक, ट्रॉमा सेंटर में रोजाना औसतन तीन से चार सर्जरी होती थीं। इस सेंटर में आठ ओटी टेबल हैं, जिन पर रोज ऑपरेशन किए जाते थे। यह राजस्थान का सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी गंभीर मरीज रेफर होकर आते हैं। यहां का आईसीयू हमेशा फुल रहता है क्योंकि अधिकांश मरीज एक्सीडेंट या गंभीर चोट के मामलों से जुड़े होते हैं। आग की घटना के बाद सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी और ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ को पद से हटा दिया। उनकी जगह डॉ. मृणाल जोशी को नया अधीक्षक और डॉ. बी.एल. यादव को ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों ने मंगलवार को कार्यभार संभालते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डॉ. मृणाल जोशी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अस्पताल के इन्फ्रास्ट्रक्चर और एचआर मैनेजमेंट को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि पूरे अस्पताल की मशीनरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य संसाधनों की पूरी जांच करवाई जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.