ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय थलपति बने TVK के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 5, 2025

मुंबई, 05 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बुधवार की रात दुनिया भर में आसमान का नजारा बेहद खूबसूरत रहा। साल का सबसे बड़ा चांद यानी सुपरमून दिखाई दिया, जिसने लोगों को अपनी चमकसाउथ के सुपरस्टार और अब नेता बने विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बुधवार को महाबलीपुरम के एक होटल में हुई पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसी बैठक में पार्टी नेताओं ने विजय को गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी सौंप दिया।

करूर भगदड़ के बाद यह पहली बार था जब विजय ने पार्टी की स्पेशल जनरल काउंसिल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ दो पार्टियों के बीच होगा — TVK और सत्तारूढ़ DMK। विजय ने दावा किया कि उनकी पार्टी 2026 के चुनाव में मजबूती से उतरेगी और 100% जीत हासिल करेगी।

विजय ने अपने संबोधन के दौरान करूर हादसे का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि उस रैली में अपने लोगों को खोने का उन्हें गहरा दुख है। 27 सितंबर को करूर में हुई उनकी रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। विजय ने कहा कि राज्य सरकार की एक सदस्यीय जांच कमेटी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर दिया।

विजय ने इसी साल 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी TVK की स्थापना की थी। उन्होंने उसी दिन घोषणा की थी कि पार्टी 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाग लेगी। इसके बाद से वे लगातार राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। करूर की रैली भी इसी अभियान का हिस्सा थी, जहां 10 हजार लोगों की अनुमति के बावजूद करीब 50 हजार की भीड़ उमड़ पड़ी थी। राज्य की राजनीति में विजय थलपति की एंट्री ने नया समीकरण बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि फिल्मी लोकप्रियता को वे राजनीतिक सफलता में कैसे बदलते हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.