ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

एसआई भर्ती रद्द मामले में 24 नवंबर से हाईकोर्ट में फाइनल सुनवाई शुरू होगी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 8, 2025

मुंबई, 08 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द करने के एकलपीठ के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच 24 नवंबर से अंतिम सुनवाई शुरू करेगी। बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा की खंडपीठ ने मामले की अगली तारीख तय करते हुए सभी पक्षकारों को अपनी लिखित बहस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान मूल याचिकाकर्ता के वकील हरेन्द्र नील ने कोर्ट से अनुरोध किया कि आरपीएससी के पूर्व सदस्यों और दलालों के खिलाफ दायर चार्जशीट को रिकॉर्ड पर शामिल किया जाए। उनका कहना था कि यह चार्जशीट पहले एकलपीठ में सुनवाई के समय रिकॉर्ड पर नहीं थी। कोर्ट ने इस संबंध में प्रार्थना पत्र की प्रति महाधिवक्ता को सौंपने के आदेश दिए और कहा कि इस पर निर्णय फाइनल सुनवाई के दौरान किया जाएगा।

गौरतलब है कि एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 28 अगस्त को भर्ती को रद्द कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ ट्रेनी एसआई ने अपील की, जिस पर डिवीजन बेंच ने 8 सितंबर को एकलपीठ के आदेश पर रोक लगाते हुए ट्रेनी एसआई को फील्ड ट्रेनिंग की अनुमति दी थी। इसके बाद मूल याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट ने डिवीजन बेंच के आदेश पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था और हाईकोर्ट को तीन महीने में अपील पर सुनवाई पूरी करने के लिए कहा था।

अदालत ने आरपीएससी की पूर्व सदस्य मंजू शर्मा की अपील को भी इसी मामले से टैग करने के आदेश दिए हैं। मंजू शर्मा ने अपने खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि एकलपीठ ने उनके खिलाफ कठोर और अनुचित टिप्पणियां कीं, जबकि उन्हें न तो इस याचिका में पक्षकार बनाया गया और न ही अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। एकलपीठ के फैसले के बाद उन्होंने 1 सितंबर 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे 15 सितंबर को राज्यपाल ने मंजूर कर लिया।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.