ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कानून पर केंद्र से मांगा जवाब, 26 नवंबर को होगी अगली सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 4, 2025

मुंबई, 04 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने केंद्र सरकार से सभी याचिकाओं पर विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा और अगली सुनवाई की तारीख 26 नवंबर तय की। जस्टिस जेबी पारदीवाला और केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अपने जवाब की प्रति याचिकाकर्ताओं के वकीलों को पहले से उपलब्ध कराएं, ताकि वे भी जल्द से जल्द अपने जवाब दाखिल कर सकें।

सुनवाई के दौरान अदालत ने एक शतरंज खिलाड़ी की याचिका पर भी विचार किया और केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि ई-स्पोर्ट्स गेम्स की आड़ में चल रहे ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। याचिकाकर्ताओं की ओर से यह मांग की गई है कि देशभर में ऐसे सभी प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए।

गौरतलब है कि 'प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025' के तहत देश में रियल मनी गेमिंग पर बैन लगाया गया है। यह बिल 20 अगस्त को लोकसभा और 21 अगस्त को राज्यसभा से पारित हुआ था। 22 अगस्त को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह अब कानून का रूप ले चुका है।

इससे पहले 8 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की उस याचिका को मंजूरी दी थी, जिसमें इस कानून को चुनौती देने वाली तीनों हाईकोर्ट की याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। अदालत का मानना था कि अलग-अलग अदालतों से अलग फैसले आने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

इस बीच, कोर्ट ने सेंटर फॉर अकाउंटेबिलिटी एंड सिस्टमिक चेंज (CASC) और शौर्य तिवारी की याचिका पर भी सुनवाई की, जिसमें यह कहा गया था कि सोशल और ई-स्पोर्ट्स गेम्स की आड़ में देशभर में बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टेबाजी हो रही है, जिससे सामाजिक और आर्थिक नुकसान हो रहा है। याचिकाकर्ता एडवोकेट विराग गुप्ता ने केंद्र को 2,000 ऐसे ऐप्स की सूची सौंपी और कहा कि यह मामला देश के 15 करोड़ बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है।

विराग गुप्ता ने कोर्ट में ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025’ का हवाला देते हुए बताया कि यह कानून भी इसी दिशा में बनाया गया है। बेंच ने सरकार को याचिकाकर्ता द्वारा दी गई ऐप्स की जानकारी पर जल्द कार्रवाई करने को कहा।

इस कानून को अब तक तीन हाईकोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में क्लबबूम 11 स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट, कर्नाटक हाईकोर्ट में हेड डिजिटल वर्क्स और दिल्ली हाईकोर्ट में बघीरा कैरम ने अपनी-अपनी याचिकाएं दायर की हैं। ये सभी कंपनियां ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स, रम्मी और कैरम जैसे गेमिंग प्लेटफॉर्म संचालित करती हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.