ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

सुप्रीम कोर्ट ने पोर्न वीडियो बैन पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया, कहा- नेपाल का उदाहरण देखें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 3, 2025

मुंबई, 03 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इंटरनेट पर पोर्न वीडियोज को प्रतिबंधित करने वाली याचिका पर तुरंत विचार करने से इनकार कर दिया। इस दौरान अदालत ने सितंबर में नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जब वहां सोशल मीडिया एप्स पर बैन लगाया गया, तो उसके नतीजे क्या हुए, यह सबने देखा। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में जल्दबाजी से फैसला लेना उचित नहीं होगा।

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने स्पष्ट किया कि पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगाने वाली इस याचिका पर अब चार हफ्ते बाद सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चीफ जस्टिस गवई 23 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। याचिका में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि देश में अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने के लिए एक राष्ट्रीय नीति (नेशनल पॉलिसी) तैयार की जाए। साथ ही बच्चों को इस तरह के कंटेंट से दूर रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेटफॉर्म से ऐसे वीडियोज को पूरी तरह हटाया जाना चाहिए।

याचिका में यह तर्क दिया गया है कि डिजिटलीकरण के इस दौर में इंटरनेट पर अरबों अश्लील वेबसाइट्स उपलब्ध हैं और सरकार खुद इस बात को स्वीकार कर चुकी है। कोविड के समय बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए डिजिटल डिवाइस दिए गए, लेकिन उनमें पोर्न साइट्स को ब्लॉक करने का कोई मजबूत सिस्टम नहीं था। इसके अलावा देश में पोर्न वीडियोज को हटाने के लिए अब तक कोई ठोस कानून भी नहीं बना है, जबकि इस तरह की सामग्री का सबसे अधिक प्रभाव 13 से 18 साल के किशोरों पर पड़ता है।

अदालत ने इस विषय पर पहले भी कई बार चिंता जताई है। 28 अप्रैल 2025 को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है और इस पर केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। कोर्ट ने तब सरकार के साथ 9 OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं, 24 सितंबर 2024 को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना गलत है। इस शिक्षा का उद्देश्य युवाओं में अनैतिकता फैलाना नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाना है। कोर्ट ने कहा था कि इसे भारतीय मूल्यों के खिलाफ बताकर कई राज्यों में प्रतिबंधित कर देना उचित नहीं है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.