ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

भाजपा और संघ में कोई विवाद नहीं, मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं : मोहन भागवत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 28, 2025

मुंबई, 28 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि भाजपा और संघ के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ ने हमेशा सभी सरकारों के साथ अच्छे संबंध बनाए हैं। उनके अनुसार, विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं रहे। सरकार में फैसले लेने की प्रक्रिया पर भागवत ने कहा कि यह कहना गलत है कि सरकार के हर निर्णय के पीछे संघ होता है। उन्होंने कहा कि संघ केवल सलाह दे सकता है, लेकिन फैसले सरकार ही लेती है। अगर सारे निर्णय संघ करता तो इसमें इतना समय नहीं लगता।

75 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि 75 साल की उम्र में वे या कोई और रिटायर हो जाएगा। उन्होंने साफ किया कि वे वही करेंगे जो संघ उनसे कहेगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन भागवत ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भी संघ के संबंध रहे हैं और कई बार गलतफहमियां दूर हुई हैं। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर कहा कि दोनों पहले से एक हैं, केवल पूजा की पद्धतियां अलग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डेमोग्राफी में बदलाव चिंता का विषय है और घुसपैठ को हर हाल में रोका जाना चाहिए।

भागवत ने कहा कि शहरों और रास्तों के नाम वहां के लोगों की भावनाओं के अनुसार होने चाहिए और आक्रांताओं के नामों का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। उन्होंने अखंड भारत को एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से जोड़ा। काशी और मथुरा आंदोलन पर उन्होंने कहा कि संघ इन आंदोलनों में शामिल नहीं होगा, लेकिन हिंदू समाज इसका आग्रह करता रहेगा। संघ प्रमुख ने आगे कहा कि भारत शांति का पक्षधर है और बुद्ध की भूमि है, लेकिन आत्मरक्षा के लिए हथियार बढ़ाना भी जरूरी है क्योंकि दुनिया के सभी देश शांति के अनुयायी नहीं हैं। उन्होंने जनसंख्या नीति पर कहा कि परिवारों में तीन से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए ताकि संतुलन और विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी जताया कि नई शिक्षा नीति में तकनीक का सदुपयोग, खेल, योग और संस्कृति आधारित शिक्षा महत्वपूर्ण है। इंग्लिश सीखने में समस्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन हिंदी और संस्कृत का महत्व भी कम नहीं होना चाहिए।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.