ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

जयपुर में तीन बच्चे लापता, रेलवे स्टेशन के पास आखिरी बार आए नजर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 19, 2025

मुंबई, 19 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के सांगानेर इलाके से एक ही परिवार के तीन बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। तीनों 14 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों को जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की। पूछताछ में पता चला कि तीनों स्कूल पहुंचे ही नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने सांगानेर सदर और अशोक नगर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच में पुलिस को बच्चों के घर से एक नोट भी मिला है। उसमें लिखा है कि वे अपनी मर्जी से जा रहे हैं और पांच साल बाद लौटेंगे। लापता बच्चों में दो सगे भाई मोहित सिंह (10) और नितिन सिंह (9) हैं, जबकि तीसरा बच्चा अरमान (9) उनकी बुआ का बेटा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि तीनों बच्चे 14 अगस्त की सुबह करीब 8:45 बजे गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने अपने कपड़े बदल रखे थे। इसके बाद वे कहां गए, इसका कोई पता नहीं चल पाया है। बच्चों के परिजनों ने बताया कि मोहित और अरमान के पास मोबाइल फोन था, लेकिन दोनों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं। सांगानेर सदर थाना पुलिस और साइबर टीम अब कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी जांच के जरिए बच्चों का सुराग तलाशने में जुटी है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.