ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

स्कूल भर्ती घोटाले में TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित स्कूल भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया। मुर्शिदाबाद के बुरवान से विधायक साहा पर आरोप है कि वे मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल थे। ईडी की टीम जब उनके घर पहुंची तो उन्हें पहले से भनक लग गई और वे दीवार फांदकर भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन नाले में फेंक दिया, जिसे ईडी ने बाद में बरामद कर लिया। गिरफ्तारी के समय की तस्वीरों में साहा कीचड़ में लथपथ दिखाई दिए। ईडी के मुताबिक, यह कार्रवाई एक सूचना के आधार पर की गई थी। बीरभूम के एक व्यक्ति ने स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े पैसों की लेन-देन की जानकारी दी थी। उसी के साथ ईडी टीम ने साहा के घर पर छापा मारा। इससे पहले एजेंसी उनकी पत्नी से भी पूछताछ कर चुकी थी। साहा को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी हिरासत की मांग करेगी।

यह पहला मौका नहीं है जब साहा पर कार्रवाई हुई हो। 2023 में सीबीआई ने भी उन्हें इसी मामले में गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। यह पूरा मामला उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसे कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया था। अदालत ने 9वीं से 12वीं कक्षा के सहायक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में कथित गड़बड़ियों की जांच का निर्देश दिया था। इस घोटाले में ईडी पहले ही कई बड़े नेताओं और अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के पास 103 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी, गहने और संपत्तियां बरामद की गई थीं। चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें टीएमसी से निलंबित कर दिया गया था। अब तक इस केस में ईडी चार चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और इसमें कई नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.