ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

जयनारायण यूनिवर्सिटी में नकल प्रकरण पर बवाल, NSUI ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर के जयनारायण विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत मंत्री पूनम भाटी के नकल प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बबलू सोलंकी के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कुलसचिव कार्यालय में धरने पर बैठ गए। बढ़ते विवाद को देखते हुए कुलसचिव ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। NSUI जिला अध्यक्ष बबलू सोलंकी ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन संगठन और सत्ता के दबाव में इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और छात्र नेता मौजूद रहे।

यह मामला 29 सितंबर को सामने आया था जब MA हिंदी सेमेस्टर द्वितीय की परीक्षा में पूनम भाटी नकल करते हुए पकड़ी गईं। आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस घटना को दबाने की कोशिश की। परीक्षा केंद्र की अधीक्षक सुशीला शक्तावत भी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। विवाद गहराने के बाद 30 सितंबर को NSUI से लेकर RLP और अन्य संगठनों ने भी प्रतिक्रिया दी। दबाव बढ़ने पर ABVP ने डेढ़ दिन बाद पूनम भाटी से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं, दो दिन तक चुप रहने के बाद पूनम भाटी ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी देरी से प्रतिक्रिया दी और नकल की घटना की पुष्टि की, लेकिन मामले की जानकारी साझा करने से लगातार बचता रहा।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.