ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

अजित पवार और महिला IPS अधिकारी के बीच बहस का वीडियो वायरल, सफाई में बोले- कानून का सम्मान करता हूं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 5, 2025

मुंबई, 05 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे महिला आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा से बहस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 31 अगस्त को सोलापुर जिले के कुर्दु गांव की है। उस दौरान आईपीएस अधिकारी अवैध रेत खनन रोकने के लिए मौके पर पहुंची थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजना कृष्णा सिविल ड्रेस में हाथ में मोबाइल लेकर खड़ी हैं और किसी कॉल पर बात कर रही हैं। इसी दौरान अजित पवार की उनसे फोन पर बातचीत हो रही है। आरोप है कि बातचीत के दौरान अजित पवार ने अधिकारी को कार्रवाई रोकने के लिए कहा। वीडियो सामने आने के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अजित पवार मजबूत नेता और सक्षम प्रशासक हैं। उन्होंने बाद में खुद यह माना कि उनकी ओर से गलती हुई थी, क्योंकि उन्हें उस वक्त पता नहीं था कि सामने वाली एक अधिकारी हैं। अठावले ने कहा कि पवार ने यह भी स्वीकार किया है कि उनका व्यवहार उचित नहीं था।

मामले पर सफाई देते हुए अजित पवार ने एक्स पर लिखा कि सोलापुर की घटना से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन उनका मकसद कानून में हस्तक्षेप करना नहीं था। वे सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि मौके पर स्थिति बिगड़े नहीं। पवार ने कहा कि वे हमेशा पुलिस बल और अधिकारियों का सम्मान करते हैं और अवैध खनन या अन्य गतिविधियों के खिलाफ कानूनन कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एनसीपी ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि वीडियो जानबूझकर लीक किया गया है और घटना पुरानी है। उनका दावा है कि अजित पवार ने कार्रवाई रोकने का इरादा नहीं जताया, बल्कि हो सकता है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत रखने के लिए अधिकारी से सख्ती से बात की हो। तटकरे ने कहा कि पवार अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं और कभी भी अवैध कामों का समर्थन नहीं करते।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.